बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप
04-Aug-2021 10:34 AM
PATNA : राजधानी पटना में सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में इंडिगो एयरलाइंस में काम करनेवाले एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, एक महिला भी बुरी तरह जख्मी बताई जा रही है. घायल महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है.
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट एंट्री गेट -1 के पास एक प्राइवेट बस ने इंडिगो के कर्मी को रौंद दिया. वहीं उसके साथ एक महिला भी घायल हो गई हैं, जिसे पारस अस्पताल रेफर किया गया है. मृतक का नाम परोंसे राज है. प्रिंस इंडिगो की पैरेंट कंपनी ऐजाइल में काम करते थे.
इस हादसे के बाद अन्य एयरपोर्ट स्टाफ ने बताया कि आज इंडिगो की 15वीं सालगिरह है. इसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों स्टाफ जा रहे थे, इसी दौरान इलेक्ट्रिक बस ने उन्हें अपनी चपेट में लिया. इस घटना में एक महिला के भी घायल होने की बात कही जा रही है. कर्मी की मौत के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. लोगों ने बताया कि मृतक प्रिंस राज का आज ही जन्मदिन था.