ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / पटना AIIMS में कई योजनाओं का केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास, केंद्र की...

पटना AIIMS में कई योजनाओं का केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास, केंद्र की योजना से दूर होगी स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली: मनसुख मांडविया

05-Jun-2022 06:59 PM

PATNA: केंद्रीय स्वास्थ्य डॉ. मनसुख मांडविया ने पटना AIIMS में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का शिलान्यास किया। इसके अलावे उन्होंने आवासीय परिसर, एम्स शैक्षणिक खंड एवं एम्स पटना के नए सभागार का लोकार्पण किया। 


इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली दूर होगी। मोदी सरकार ने बिहार के लिए खजाना खोला है। कई योजनाओं पर केंद्र सरकार काम कर रही है और आगे भी करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने कहा कि गरीबों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। 


उनके स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर खाने-पीने और घर में अनाज तक की पूरी व्यवस्था केंद्र सरकार ने कर रखी है। आयुष्मान कार्ड योजना का भी लोग लाभ उठा रहे हैं। उन्होंंने यह घोषणा की है कि अगले पांच साल में सभी जिलों को एक हजार रुपया स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। 


पटना एम्स में हुए शिलान्यास व लोकार्पण के मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल यादव, आईएमए के अध्यक्ष सहजानंद प्रसाद सहित कई एम्स के कई डॉक्टर मौजूद थे।