सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
22-May-2021 06:46 AM
PATNA : महामारी के इस दौर में स्वास्थ्य सेवा को बहाल रखना सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है लेकिन पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने एम्स प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक उनकी लंबित मांगे नहीं मानी गई तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अगर 24 मई तक अस्पताल प्रशासन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह काम ठप कर देंगे। पटना एम्स में 300 रेजिडेंट डॉक्टर हैं और अगर इन्होंने काम बंद कर दिया तो कोरोना महामारी के बीच यह सबसे बड़ा संकट होगा।
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार ने बताया है कि पटना एम्स में स्वास्थ्य सेवा को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर से हमेशा से सक्रिय रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर एम्स प्रशासन विचार नहीं कर रहा है। लिहाजा अब सोमवार से काम ठप करने का फैसला किया गया है। महामारी के बीच रेजिडेंट डॉक्टर्स ने काम ठप करने की चेतावनी देकर एम्स प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें अस्पताल में ही बेड मुहैया नहीं कराया जा रहा। एसोसिएशन की मांग है कि एम्स में ऑक्सीजन युक्त 20 बेड और आईसीयू में कम से कम दो-तीन बेड एम्स के डॉक्टरों के लिए रिजर्व रखे जाएं।
इसके अलावे रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग है कि जिस तरह अन्य अस्पतालों में कोविड ड्यूटी के बाद 8 दिन का क्वारन्टीन ऑफ मिल रहा है। ठीक उसी तरह एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों को भी अवकाश दिया जाए। साथ ही साथ बिहार सरकार से भी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने एक मांग रखी है। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि बिहार में सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज पटना एम्स में हो रहा है इसलिए डॉक्टरों को वहां भी इंसेंटिव दिया जाए। डॉक्टरों की इस मांग के पीछे आईएमए कि वह रिपोर्ट है जिसमें बिहार में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत कोरोना से हुई बताई गई है। बिहार में अब तक 90 डॉक्टर अपनी जान गंवा चुके हैं। कई डॉक्टर संक्रमित हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग पूरी करने के लिए एम्स प्रशासन और बिहार सरकार के पास केवल 2 दिनों का वक्त है। वरना महामारी में हड़ताल से हालात और बिगड़ सकते हैं।