Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है
07-Dec-2022 10:18 AM
PATNA : बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षक अभ्यर्थियों ने अब महाआंदोलन का एलान कर दिया है। बहाली न होने से नाराज़ कैंडिडेट्स ने कहा है कि वे 13 दिसंबर से पटना में महाआंदोलन करेंगे। ये आंदोलन 7वें फेज की शिक्षक बहाली की मांग को लेकर होने वाला है। सीटेट, बीटेट पास अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि वे विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे।
आपको बता दें, 7वें चरण की शिक्षक बहाली की मांग को लेकर ये अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों इन्होने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सामने भी अपनी आवाज़ उठाई थी। कई बार अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन करने के बाद भी इन अभ्यर्थियों को सिर्फ पुलिस के लाठी-डंडे ही खाने को मिल रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि हमनें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से लेकर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भी अपनी मांग को रखा लेकिन हमारी आवाज़ को दबा दिया जाता है। बहाली न होने के कारण अब कैंडिडेट्स का गुस्सा फुट उठा है। उन्होंने ये सीधे तौर पर एलान कर दिया है कि अब 13 दिसंबर से पटना में महाआंदोलन होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने की भी चेतावनी दे दी है।
पिछले दिनों जो जानकारी सामने आई थी उसके मुताबिक़ सातवें चरण के शिक्षक की बहाली नई नियमावली से होगी, जिसका शिक्षा विभाग द्वारा ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। हालांकि इस पर अभी शिक्षा मंत्री की हरी झंडी नहीं मिली है। विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री की स्वीकृति की मुहर लग जाने के बाद इस ड्राफ्ट को कैबिनेट में पेश किया जाएगा। कैबिनेट से मुहर लगने के बाद ही बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी। आपको बता दें, सातवें चरण की बहाली में दो लाख से भी ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होगी। सबसे ज्यादा शिक्षकों की बहाली माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में होगी।
गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। वहीं, दूसरी तरफ पटना से शिक्षक अभ्यर्थियों की जो लगातार तस्वीर सामने आ रही है वो नीतीश-तेजस्वी के वादे से बिल्कुल परे नज़र आ रही है। अब अभ्यर्थियों ने पटना में महाआंदोलन का एलान कर दिया है। इसके अलावा वे विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी करेंगे, जो सीएम नीतीश के साथ-साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।