Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
01-Oct-2023 04:10 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: नालंदा में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। थाने के गेट पर पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस नजारे को देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बीच सड़क पर पत्नी पति के ऊपर चप्पल बरसाती रही। दोनों को काउंसलिंग के लिए बिहार थाना बुलाया गया था लेकिन पति-पत्नी आपस में भिड़ गए और घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
दरअसल, विन्द थाना क्षेत्र के जखौरा गांव निवासी पिंकी देवी के पति संजय चौधरी ने 10 दिन पहले किसी दूसरी महिला से शादी रचा ली थी। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। इसी बीच संजय चौधरी ने दूसरी महिला से शादी रचा ली। रविवार को काउंसेलिंग के लिए दोनों को महिला थाने में बुलाया गया था।
थाने पहुंचने से पहले दोनों का आमना-सामना थाने के गेट पर हो गया। पति की दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने बीच सड़क पर पति पर चप्पलों की बरसात कर दी। इस दौरान काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी 6 महीने पहले गांव के ही रहने वाले दीना मांझी के साथ फरार हो गई थी और उससे शादी रचा ली है।