ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / BIHAR NEWS : राजधानी में दीपावली से पहले बड़ा हादसा, पटवन कर रहे...

BIHAR NEWS : राजधानी में दीपावली से पहले बड़ा हादसा, पटवन कर रहे पिता- पुत्र की मौत

30-Oct-2024 01:12 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के सटे इलाके से एक सनसनी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिवाली की खुशिया मातम में बदल गई। दरअसल सुल्तानचक गांव में करंट लगने से दो लोगों की मौत गई है। मृतक दोनो रिश्ते मे पिता पुत्र थे। मृतकों की पहचान सुलतानचक निवासी रामदेवन साव और पिंटू कुमार के रूप में हुई है। 


जानकारी के अनुसार यह दोनों खेत घूमने गए थे। उसी दौरान लकड़ी के पोल से 440 वोल्ट के तार से मोटर चला रहे थे। तार नीचे थी, इस वजह से उसकी चपेट में दोनों आ गए और बाप बेटे की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलती ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जूट गई है। 


वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी सदमे के कारण बार-बार बेहोश हो रही है। स्थानीय ग्रामीण महेश प्रसाद ने बताया कि घर का दो चिराग ही बुझ गया है। कमाने वाला अब घर में कोई नहीं है। दिवाली जैसे पर्व त्यौहार में यह घटना हो जाना बहुत ही पीड़ादायक क्षण है। 


उधर, इस मामले में  इन गांवों में लोग खेत पटवन करने के लिए नंगी तार का प्रयोग कर रहे हैं जिसके कारण आम लोगों के लिए जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है. इस पर रोक लगनी चाहिए। बिजली विभाग को जगह-जगह पर छापेमारी कर वैसे लोग जो बिजली की नंगी तार लगाकर मोटर पंप चलाते हैं और बिजली भी चोरी करते हैं, कार्रवाई करनी चाहिए।