ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

BIHAR NEWS : पटाखा जलाने के विवाद में चली ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत

BIHAR NEWS : पटाखा जलाने के विवाद में चली ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत

01-Nov-2024 12:14 PM

By First Bihar

SAIKHPURA : बिहार के शेखपुरा से एक पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला जख्मी हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी में यह घटना हुई। यह घटना गुरुवार की रात नौ बजे सदर प्रखंड के सिरारी थाना के महसार गांव में घटी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शिव शंकर महतो के रूप में की गई।


वहीं,पीड़ित पक्ष के द्वारा मिली जानकारी में बताया गया कि गांव के ही सेवानिवृत्ति सेना का जवान झापो यादव और अजय यादव इत्यादि के द्वारा गोलीबारी की गई। विवाद का कारण झापो यादव के परिवार के बच्चों के द्वारा घर के दरवाजे पर पटाखा फोड़ना बताया गया है। कहा गया है कि बच्चों को जब मना किया गया तो बड़े में विवाद शुरू हो गया और फिर गोलीबारी हो गई। जिसमें एक गोली शिव शंकर यादव को लगी। घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पावापुरी मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां उनकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है सुबह में शव को लाया गया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। रात्रि में पुलिस गांव में पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया है। बच्चों के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।


बर्थडे पार्टी में जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में गदबदिया गांव का एक नाबालिग और पटना जिला का एक युवक मंगल महतो शामिल हैं।मंगल महतो पटना जिला के घोसवरी थाना के कपसा गांव का निवासी है। यह कार्रवाई बाउघाट थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम घाटकुसुंभा-गदबदिया मार्ग पर गदबदिया गांव से कुछ दूरी पर की गई।


थानाध्यक्ष सोनम कुमारी ने बताया कि घाटकुसुंभा का विकास कुमार अपना जन्मदिन मना रहा था। इसमें उसके कई मित्र भी शामिल हुए थे। बर्थडे पार्टी में केक काटने के बाद किसी ने हवा में फायरिंग कर दी। इसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और एक नाबालिग के साथ मंगल महतो को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, उनके पास से देशी कट्टा (पिस्तौल) भी जब्त किया।