ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 की मौत, कई की हालत गंभीर

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 की मौत, कई की हालत गंभीर

04-May-2020 03:33 PM

DESK : बड़ी खबर यूपी के कैशाम्बी से आ रही है, जहां सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह भरवारी स्थित हैदर अली पटाखे वाले की पटाखा फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान धमाका हो गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास की बिल्डिंगों के शीशे भी चटक गए. ध धमाके के बाद फैक्ट्री से आग की लपटें निकलने लगीं. जिसके बाद आनन-फानन में आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं इस विस्फोट में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे के पीछे सिलेंडर में लीकेज होना बताया जा रहा है.  वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक के बाद एक कई धमाके हुए. जिसकी वजह से आसपास के घरों की खिड़की के शीशे भी टूट गए.