Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
10-Jan-2022 02:52 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के शामली से आ रही है जहां पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। ब्लास्ट की इस घटना में कई मजदूरों की मौत की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। घायल कुछ मजदूरों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस हादसे में कितने मजदूरों की मौतें हुई है इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से कई मजदूरों के शरीर के चीथरे उड़ गए। घटना बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री की है। ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनी गयी। इसकी आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर भागे जिसके बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत की आशंका जतायी जा रही है।
बताया जाता है कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान नामक शख्स के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी की आड़ में वह अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम करता है। सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे के आस-पास उसकी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। जिस वक्त यह धमाका हुआ उस वक्त उसकी फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में कुछ मजदूर घायल हो गये है जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस घटना में कितने मजदूरों की मौतें हुई है इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गयी है।