ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / पार्टी के स्थापना दिवस के बाद राजनीतिक खुलासा करेंगे मुकेश सहनी, अभी बच्चों...

पार्टी के स्थापना दिवस के बाद राजनीतिक खुलासा करेंगे मुकेश सहनी, अभी बच्चों को बढ़ाने के लिए लोगों को कर रहे जागरूक

03-Jul-2023 08:12 PM

By First Bihar

ROHTAS: बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी सोमवार को रोहतास के डेहरी-ऑन-सोन पहुंचे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि वेदव्यास पूजन सह जयंती समारोह में वे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की। जिसके बाद मुकेश सहनी ने एक जनसभा को संबोधित किया। मुकेश सहनी ने समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं दी।


मीडिया से बातचीत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अभी वे लोगों को अपने-अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। लोगों को यह बता रहे हैं कि एक रोटी कम खाईए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइये। क्यों कि बच्चें हमारा भविष्य है। यदि वे शिक्षित होंगे तो एक अच्छे नागरिक बनकर समाज और देश का विकास करेंगे। इसलिए लोगों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति वे जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान वे बच्चों से भी मिले और पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया।


 मुकेश सहनी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। बच्चों को भी पढ़ाई के प्रति ध्यान देने को कहा। वीआईपी की आगे की रणनीति पर मुकेश सहनी ने कहा कि 25 जुलाई को यात्रा निकलेगा और 4 नवम्बर के बाद पार्टी का स्थापना दिवस होगा। जिसके बाद राजनीतिक खुलासा होगा। 


मुकेश सहनी ने कहा कि मंदिर से पहले स्कूल और हॉस्पिटल बनाना चाहिए लेकिन सरकार वो काम कर रही है जो काम उनको करना नहीं चाहिए। शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज पर कहा कि सरकार को शिक्षकों से बात करनी चाहिए। क्योंकि शिक्षक आने वाले भविष्य यानी बच्चों को संवारने का काम करते हैं। बिना इनके बच्चों का भविष्य नहीं संवर सकता। शिक्षकों के ऊपर लाठीचार्ज उचित नहीं है।

news image

news image

news image

news image