ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

पार्टी और परिवार के करीब हुए तेजप्रताप, मां राबड़ी की गोद में सिर रखकर हुए भावुक

पार्टी और परिवार के करीब हुए तेजप्रताप, मां राबड़ी की गोद में सिर रखकर हुए भावुक

02-Mar-2020 08:35 PM

PATNA : लंबे वक्त तक पार्टी और परिवार से दूरी बनाकर रखने वाले लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अब एक बार फिर परिवार और पार्टी दोनों के करीब आ गए हैं. तेज प्रताप यादव आज शाम अपने छोटे भाई तेजस्वी के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे थे और वहां बड़े नेताओं के साथ बैठकर आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा की. आरजेडी कार्यालय से निकलने के बाद तेज प्रताप यादव 10 सर्कुलर स्थित अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और मां की गोद में सिर रखकर तेज प्रताप भावुक हो गए. 


इससे पहले तेज प्रताप सत्र के दौरान छोटे भाई तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा की कैंटीन में अपने हाथों से खाना खिलाते हुए नजर आये थे. इन दिनों परिवार के साथ तेज की नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं. बिहार विधानसभा की कैंटीन में एक ही टेबल पर दोनों भाई बैठे और एक साथ डोसा खाये थे. दोनों भाइयों ने एक दूसरे को डोसा भी खिलाया था.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों बेरोज़गारी हटाओ यात्रा कर रहे हैं. पटना से इसकी शुरुआत करने के बाद तेजस्वी गया और मोतिहारी में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं. आरजेडी नेताओं के मुताबिक तेजस्वी अगले दो महीने तक बेरोजगारी यात्रा पर ही रहेंगे. इस दौरान वह कई जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे. हाल ही में तेजप्रताप पटना के कपड़ा व्यवसायी हाउस ऑफ अगरवाल्स पहुंचे थे. जहां उन्होंने 'तेज रफ्तार-तेजस्वी सरकार' अभियान का टीशर्ट बिक रहा है. तेज ने उसकी खूब बड़ाई की थी.