ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पारस ने चिराग को बताया सड़क पर घूमने वाला जानवर, सीएम नीतीश से...

पारस ने चिराग को बताया सड़क पर घूमने वाला जानवर, सीएम नीतीश से भी कर दी बड़ी मांग

28-Nov-2022 03:45 PM

By VISHWAJIT

PATNA  : राजधानी पटना में आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पारस ) ने पार्टी का  23वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, सूरजभान सिंह, प्रिंस राज, चंदन सिंह और पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पारस ने  दिवंगत नेता और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी और पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने भतीजे चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने को लेकर किए गए सवाल पर भी जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी जोरदार हमला बोला है। 


पशुपति कुमार पारस ने कहा कि,  जबसे बिहार के सीएम ने भाजपा का साथ छोड़ा है, तबसे उन्होंने एक जाती विशेष के लोगों को प्रतारित करने का प्रयास किया है। इन्होनें पुरे बिहार में जितने भी पासवान समाज के पदाधिकारी थे, सभी का तबादला कर दिया है। इसलिए मैं उनसे हर बात कहता हूँ कि, इस तरह का काम करना बंद करें तो बिहार के सभी जाती, धर्म और बिरादरी का साथ दें। इसके साथ ही हम बिहार सरकार से मांग करते हैं कि राज्य के हर एक जिले में डीएम और एसपी कोई एक पासवान समाज का हो। इसके अलावा आरक्षण में बढ़ोतरी का जो प्रावधान हैं, उसे लागु किया जाए। इसके आलावा उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कही है कि, यदि सीएम से शराबंदी नहीं लागु हो रहा है तो बिहार में शराब फ्री कर देना चाहिए। 


इसके आलावा उन्होंने चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने को लेकर कहा कि, वो क्या कहते हैं, नहीं कहते हैं मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि, हमरे नेता रामविलास पासवान कहते थे कि सड़क पर वहीं जानवर घूमता हैं जो निर्णय ले पता है कि हम किस तरफ जाए। इसलिए चिराग पासवान से पूछना चाहिए कि वो  एनडीए गठबंधन में हैं या यूपीए गठबंधन में। उनको मैनें इससे पहले भी कहा था कि तुम एनडीए गठबंधन में रहो, लेकिन चिराग ने हमारी बात नहीं मानी। इसलिए अब उनका क्या निर्णय है वो ही बता सकते हैं।