ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पारस का नीतीश पर तंज, कहा - नहीं संभल रही कुर्सी, बिहार में...

पारस का नीतीश पर तंज, कहा - नहीं संभल रही कुर्सी, बिहार में चालू हो तारी और शराब, MCD चुनाव जीत रही एनडीए

05-Dec-2022 09:55 AM

HAJIPUR : दिल्ली में नगर निगम का चुनाव बीते दिन संपन्न हो गया। जिसके बाद इसको लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, दिल्ली में भाजपा नगर निगम  का चुनाव जीत रही है। जब 8 दिसंबर को रिजल्ट आएगा तो अरविन्द केजरीवाल का दावा रखा रह जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में लागु शराबबंदी कानून को लेकर भी नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। 


केंद्रीय मंत्री ने पशुपति पारस ने अपने संसदीय इलाके हाजीपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए शराबबंदी कानून को लेकर कहा है कि, नीतीश कुमार से शराबंदी सफल नहीं हो रहा है।  राज्य के अंदर आसानी से शराब का अवैध कारोबार किया गया जा रहा है। इसके बाबजूद वो अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं।  हकीकत काया है उन्हें भी भली - भांति मालूम है। 


इसके आगे उन्होंने पिछले दिनों पासी समाज द्वारा तारी चालू करवाने को लेकर किये गए आंदोलन को लेकर कहा कि, तारी में कोई खराबी नहीं है। वैसे भी बिहार में सही मायने में नशाबंदी नहीं है। इसलिए नीतीश कुमार को हार मे  शराब और तारी खोल देना।  वैसे भी अब उनसे न तो नशाबंदी संभल रहा है और न ही सियासत की कुर्सी संभल रही है। उन्होंने कहा कि, यदि बिहार में शराबबंदी होती तो आये दिन यह सुचना नहीं मिलती कि शराब पीने की वजह से मौत हो गई। यह प्रमाण है कि, राज्य में शराबबंदी कानून लागु नहीं है। इसलिए इसे चालू कर देना चाहिए। 


गौरतलब हो कि, बिहार में जबसे राजद और जेडीयू की सरकार बानी है तबसे आए दिन विपक्षी दलों के साथ ही साथ सत्तारूढ़ दल के नेता भी शराबबंदी को लेकर सवाल उठाते रहते हैं।  पिछले दिनों ही सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा था कि, शराब भगवान की तरह हो गया है जो खुलेआम दिखता नहीं है, लेकिन होता सभी जगह है। इसके साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी इसे चालू करने की मांग कर चुके हैं। बहरहाल, अब देखना यह है कि, क्या नीतीश कुमार इन बातों पर ध्यान देते हैं या फिर बिहार में शराबबंदी कानून लागु रहती है।