ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / पप्पू यादव ने पक्ष और विपक्ष दोनों को घेरा, कहा.. बिहार में बेरोजगारी...

पप्पू यादव ने पक्ष और विपक्ष दोनों को घेरा, कहा.. बिहार में बेरोजगारी और शैक्षणिक गणना भी कराए सरकार

02-Jun-2022 06:29 PM

PATNA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने जातीय जनगणना को लेकर सरकार और विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। पप्पू यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टियों को नहीं बुलाया गया बल्कि सिर्फ उन्हीं लोगों को बुलाया गया जो किसी खास जाति के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर सरकार के साथ हैं लेकिन बिहार में बेरोजगारी, पलायन और शैक्षणिक गणना भी होनी चाहिए।


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना बहुत ही जरूरी है। यहां सिर्फ जाति और उपजाति के गणना की बात की जा रही है लेकिन सरकार इस जनगणना में आर्थिक, शैक्षणिक, बेरोजगारी और राजनीतिक भागीदारी को भी शामिल करे। पप्पू यादव ने कहा कि जाति आधारित जनगणना कोई नई चीज नहीं है। कई राज्यों में दो-दो तीन-तीन बार जाति आधारित गणना हो चुकी है। लेकिन देश और बिहार में 286 में से मात्र 20 जातियों को ही इसका लाभ मिल सका।


पप्पू यादव ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या वैसे लोगों की जनगणना होगी जो बिहार से पलायन कर चुके हैं। क्या जातीय जनगणना में गरीबी और बेरोजगारी की बात होगी। सरकार इस बात की गारंटी दे सकती है कि जातीय जनगणना के बाद बिहार में वर्चस्व वादी जातियों का बोलबाला खत्म होगा। पप्पू यादव ने मांग की है कि सरकार विधानसभा में स्वेतपत्र लाए कि किन-किन जातियों को नौकरी और विधायिका आदि में अवसर नहीं मिला। इस दौरान पप्पू यादव ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले तेजस्वी यादव से पूछा जाना चाहिए कि बिहार में कितनी जातियां और कितनी उप जातियां हैं।