ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को बताया तानाशाह, खिलाफ में मशाल उठा सड़क...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को बताया तानाशाह, खिलाफ में मशाल उठा सड़क पर उतरे

13-Jun-2020 07:54 PM

By Aryan Anand

PATNA:जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव मशाल लेकर बिहार सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गये हैं। उन्होनें बिहार की नीतीश सरकार को तानाशाह बताते हुए उसके खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक दिया है।


पप्पू यादव ने मशाल लेकर सड़क पर उतरते ही एलान कर दिया कि यह उस तानाशाह सरकार के खिलाफ एक प्रतीक और एक विरोध है जिसने अपने मजदूरों, मध्यम वर्ग के लोगों, छात्रों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। उन्होनें कहा कि इस विरोध को हम गांव-गांव तक पहुचाएंगे।


पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप ने छात्रों, कलाकारों और व्यापारियों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस उत्तरी मंदिरी स्थित जाप कार्यालय से निकलकर आयकर चौराहा तक गया।  पप्पू यादव ने पहले ही एलान किया था कि अगर छात्रों का तीन महीने का स्कूल फ़ीस माफ़ और छोटे व्यापारियों का बिजली बिल, लोन का ईएमआई और होल्डिंग टैक्स माफ़ नही किया गया तो हम मशाल जुलूस निकालेंगे। इस मशाल जुलूस में तक़रीबन 500 लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए शामिल हुए।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को छात्रों और मजदूरों की कोई चिन्ता नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में 37 लाख प्रवासी मज़दूर बिहार वापस लौटे हैं। उनके लिए अभी तक सरकार ने रोज़गार की व्यवस्था नहीं की है।उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने छात्रों और गरीबों के हक़ में फैसला नहीं लिया तो हम अपने विरोध को और तेज़ करेंगे। हम कमज़ोर समाज के लोगों की आवाज़ उठाते रहेंगे और संघर्ष जारी रखेंगे।


जाप के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार गरीब और मजदूर विरोधी है। यह पूंजीपतियों की सरकार है जो सिर्फ गरीबों का हक़ मारना जानती है। विरोध में एजाज अहमद, राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, अकबर अली परवेज़, मंजय अली राय, सुगन जी, शंकर पटेल, विशाल कुमार, नवल किशोर यादव शामिल हुए।