ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

Home / news / पप्पू यादव ने की सम्राट चौधरी को बर्खास्त करने की मांग, बोले- मंत्री...

पप्पू यादव ने की सम्राट चौधरी को बर्खास्त करने की मांग, बोले- मंत्री ने पूरे सदन का अपमान किया

17-Mar-2021 09:04 PM

PATNA : पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को उंगली दिखाने और व्याकुल शब्द के प्रयोग करने पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने निंदा की है. पप्पू यादव ने कहा कि पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की स्पीकर पर टिप्पणी निंदनीय है. उन्होंने ऐसा बोल कर न सिर्फ विधान सभा अध्यक्ष को ठेस पहुंचाई बल्कि पूरे सदन का अपमान किया.


जाप अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रश्न करते हुए आगे कहा कि नीतीश जी क्या आपने अपने मंत्री को यह नहीं बताया कि स्पीकर का सम्मान सदन में सर्वोपरि होता है? विधानसभा अध्यक्ष की बातों को अनसुना करना और उन्हें यह कहना कि व्याकुल न हों, बिल्कुल गलत है. इससे जनता के बीच सदन की खराब छवि बनती है. 



सम्राट चौधरी की बर्खास्तगी की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि विधानसभा की गरिमा को धूमिल करने के लिए पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी को बर्खास्त किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री इस पर जवाब दें. नीतीश जी के मंत्री अब उनके नियंत्रण में नहीं है.