ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल

Home / news / पप्पू यादव ने कोरोना संकट में गरीबों का पेट भरने की ठानी, शुरू...

पप्पू यादव ने कोरोना संकट में गरीबों का पेट भरने की ठानी, शुरू किया 'एक मुठ्ठी दान बनेगा गरीबों की मुस्कान' कार्यक्रम

11-Apr-2020 05:58 PM

PATNA: बिहार में कोरोना की गम्भीर होती समस्या को देखते हुए गरीब मजदूरों के लिए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने 'एक मुठ्ठी दान बनेगा गरीबों की मुस्कान' कार्यक्रम की शुरुआत की है।पप्पू यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ देश भर के लोगों से राहत सामग्री जुटा कर गरीबों तक पहुंचाएंगे।


पप्पू यादव ने बताया कि लॉकडाउन में गरीब व मजदूरों के पास खाने को अनाज नहीं है। प्रवासी मजदूर शहर में फंसे हुए हैं । कालाबाजारी के चलते खाद्य समाग्री के भाव आसमान छू रहे हैं। जिसके चलते गरीब और मजदूर लोग ठीक से खाना नहीं खा पा रहे है। हमलोगों ने शुरू से ही जरूरतमंदों और लाचार लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है । इस अभियान के तहत देश भर के लोगों से राहत सामग्री जुटाकर जरूरतमंद गरीब और मजदूरों को दी जाएगी।


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बताया कि जाप का एक-एक नेता और कार्यकर्ता इस अभियान में जोर शोर से लगे हुए हैं। हमलोग पूरे बिहार के लोगों से राहत सामग्री इकठ्ठा कर रहे हैं। और इस राहत समाग्री को गरीबों के बीच वितरित कर रहे हैं। एक मुठ्ठी दान बनेगा गरीबों की मुस्कान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे बिहार में चलेगा और लॉकडाउन के दौरान हमारी पार्टी गरीब लोगों के लिए राशन समाग्री जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचाएगी।