चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
13-Nov-2024 07:28 PM
By FIRST BIHAR
PURNEA: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का गुंडा बताकर अपराधियों के निशाने पर आए पप्पू यादव को फिर से धमकी मिली है। बदमाशों ने स्पीड पोस्ट के जरीए धमकी भरी चिट्ठी भेजकर कहा है कि तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पिछले दिनों पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी लेकिन पूर मामला फर्जी निकला था और पुलिस ने धमकी भरा मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच पप्पू यादव को एक बार फिर से धमकी देने की बात सामने आई है।
पूर्णिया स्थित पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन के पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र भेजने वाले शख्स ने 15 दिन के भीतर पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन को उड़ाने की बात कही है। पत्र भेजने वाले ने अपनी पूरी जानकारी नाम और पता के साथ शेयर किया है।
सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के कामत किशुनगंज गांव के रहने वाले कुंदन कुमार ने धमकी भरा पत्र भेजा है। इसमें दो मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। कहा गया है कि पप्पू यादव सांसद हैं और सांसद बनकर ही रहे। आगे लिखा गया कि लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से लगातार फोन कर रहा है तो फोन क्यों नहीं उठाते हो।
स्पीड पोस्ट के जरिए धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पूर्णिया एसपी को घटना की जानकारी दे दी गई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। बता दें कि पप्पू यादव को लॉरेंस विश्नोई गैंग से कथित धमकी का राज पिछले दिनों खुल गया था। आरोपी को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि पप्पू यादव को जिसने कथित तौर पर धमकी दी थी, उसका लॉरेंस विश्नोई से कोई संबंध नहीं था बल्कि पप्पू यादव के कई करीबी लोगों से उसका पहले से संबंध जरूर था।
