तमिलनाडु से बिहार आ रहा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, महाबलीपुरम में 10 साल से हो रहा था निर्माण, इतने रूपये लगे बनाने में Bihar News: बिहार में अब ऐसे शिक्षकों का काटा जाएगा वेतन, इस जिले से शिक्षा विभाग का एक्शन शुरू बेतिया में ITBP जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत, घटना का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस रोहतास में 9 फीट का मिला अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू Bihar News: बिहार के इस जिले में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार Bihar Assembly Election 2025 : बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सम्मानित करेगी BJP, जानिए क्या है पार्टी का पूरा प्लान BSSC CGL-4 : BSSC CGL-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में वैकेंसी बढ़ी, अब आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर Lalganj Sarai accident : लालगंज–सराय मार्ग पर बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल Domestic Gas Cost : अब सिलेंडर भराने की टेंशन खत्म, दिसंबर से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई शुरू Bihar News: VVCP छात्रवृत्ति परीक्षा में इतने छात्रों की भागीदारी, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ सफल
11-May-2021 03:48 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की पटना में गिरफ्तारी के बाद जाप कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे जन अधिकार पार्टी के समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जाप नेता और कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की।
जाप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि छपरा में एम्बुलेंस मामले के खुलासे के बाद पप्पू यादव को पटना में गिरफ्तार किया गया है। जबकि बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी पर इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जाप कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस व्यक्ति ने समाजिक सरोकार को उठाया उसे इस तरह से परेशान किया जा रहा है। पप्पू यादव दिन रात जरूरतमंदों की सेवा में खड़े रहते हैं। कोरोना महामारी के वक्त में भी उनके कामों को पूरे देश की जनता ने देखा है। जहां इस संक्रमण से बचने के लिए लोग घर में दुबके थे वही पप्पू यादव घर से बाहर निकल कर लोगों की मदद कर रहे थे।
पप्पू यादव बिहार की बदहाल सिस्टम को दिखाते रहे। कई खुलासे करते रहे। जो सरकार को नागवार गुजरा और यही कारण है कि उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गये। आज सुबह पप्पू यादव को पटना स्थित मंदिरी आवास में घंटों नजरबंद रखा गया फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पप्पू यादव को गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाना ले जाया गया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी से जाप कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। जाप कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और अपना विरोध जताया। जाप कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग सरकार से की है। ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की बात कर रहे हैं।
