ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

पप्पू यादव के नेता की बढ़ी मुश्किलें ! इस मामले में JAP नेता समेत तीन पर दर्ज हुआ केस; जानिए क्या है पूरा मामला

पप्पू यादव के नेता की बढ़ी मुश्किलें ! इस मामले में JAP नेता समेत तीन पर दर्ज हुआ केस; जानिए क्या है पूरा मामला

20-Dec-2023 01:02 PM

By First Bihar

ROHTAS : बिहार के रोहतास में पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार के नेता सहित तीन लोगों पर थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में दर्जन भर अज्ञात पर भी केस दर्ज कराया गया। जिसके बाद अब पप्पू यादव के नेता की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है। जिस जाप नेता पर केस दर्ज करवाया गया है वो पार्टी के अंदर महासचिव के पद पर तैनात हैं। 


दरअसल, यह पूरा मामला डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कैंपस में एक दिवसीय धरने से जुड़ा है। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव समीर कुमार समेत तीन नेताओं पर नगर परिषद के प्रधान सहायक के लेखापाल अशोक कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस प्राथमिकी में बिना अनुमति नगर परिषद कार्यालय परिषद में धरना, बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाने व आम लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया गया है। 


इस प्राथमिकी में प्रधान सहायक अशोक कुमार ने कहा है कि, जाप नेता समीर कुमार, बीआईपी नेता लल्लू चौधरी, पीर मोहम्मद राईन समेत अन्य लोगों द्वारा बिना अनुमति के नगर परिषद परिसर में मंगलवार को धरना दिया गया। इसके साथ ही आम लोगों को होल्डिंग टैक्स वसूली मामले में दिगभ्रमित भी किया गया है। 


वहीं, इस मामले में रोहतास डेहरी एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि "नगर परिषद के कर्मी के आवेदन पर तीन नामजद सहित अज्ञात पर आवेदन के आधार पर प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज की गई है,फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जबकि जाप नेताओं ने प्राथमिकी दर्ज करने पर कड़ा विरोध जताया है। जाप नेता ने कहा है कि जब-जब नगर परिषद के भ्रष्टाचार पर जो भी आवाज उठाता है। उसे नगर परिषद के अधिकारी व कुछ कथित सलाहकारों द्वारा मारपीटऔर झूठे मुकदमे की धमकी दी जाती है।  


आपको बताते चलें कि, यह मामला डेहरी डालमियानगर नगर परिषद में 10 गुना होल्डिंग टैक्स वसूली करने, भेंडर जोन का निर्माण नहीं करने और विकास कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जाप नेता समीर कुमार के नेतृत्व में लोगों ने धरना दिया था। उसको लेकर अब नगर परिषद के प्रधान सहायक के लेखापाल अशोक कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।