चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
10-Nov-2024 07:16 PM
By FIRST BIHAR
RANCHI: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नया दावा किया है-उनके पास केंद्र सरकार से ज्यादा पैसा है. पप्पू यादव ने कहा है कि उन्होंने अपनी 9 हजार बीघा जमीन लोगों में बांट दिया. इतना जमीन मोदी के ‘बाबू’ को नहीं था. पप्पू यादव ने ये भी दावा किया है कि कोरोना के समय जब प्रधानमंत्री के पीए को दवा नहीं मिल रही थी तो मैंने दवा पहुंचायी थी. मेरे सामने मोदी की क्या औकात है.
दरअसल पप्पू यादव इन दिनों झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. रविवार को झारखंड के चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने ये सब दावा किया. पप्पू यादव वहां जेएमएम उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे.
मोदी के ‘बाबू’ को जमीन थी
पप्पू यादव ने लोगों से कहा-किसी भी तरह की मदद के लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है. 9 हजार बीघा जमीन मेरे पास थी. मोदी के बाबू को इतनी जमीन थी? 9 हजार बीघा का मतलब समझते हैं. सब बांट दिया, अब 100 बीघा पर आ गये. अब कुछ है ही नहीं.
मोदी के पीए को मैंने दवा दी
पप्पू यादव ने जनसभा में कहा-मोदी के पीए को कोरोना हो गया था. उसे कोरोना की दवा नहीं मिली थी. मैंने उसे दवा पहुंचवायी थी. है औकात मोदी की. हमको औकात थी को पूरे कोरोना में मैंने 7 करोड़ रूपये की रेमडेसिविर लाकर लोगों के बीच बांटा था.
देश के हर गरीब को पैसा दिया
पप्पू यादव ने लोगों के बीच कहा-मैं पूरे देश का इलाज अकेले कराता हूं. औकात है मोदी तेरे को इलाज कराने की? पूरे कोरोना में हर गरीब के घर-घर अकेले पैसा पहुंचाये. पप्पू यादव को औकात थी तो पूरे देश के जितने गरीब थे, उनको दो-दो हजार रूपया मैंने दिया. किसी और की औकात है ये सब करने की.