BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
11-Jun-2020 09:21 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्मदिवस पर उनके छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष से तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को एक भावुक संदेश दिया है. तेजस्वी यादव ने बिहार वासियों के नाम लिखे खुले पत्र में कहा है कि वह किन हालातों में रांची मुलाकात करने अपने पिता से पहुंचे हैं.
कदम नहीं हटेगा पीछे
तेजस्वी यादव ने बिहार वासियों के सामने संकल्प दिखाते हुए लिखा है कि वह अपने पिता लालू यादव को प्रेरणा स्रोत मानते हैं और उन्हें को सामने रखकर बिहार की सेवा के लिए चल पड़े हैं किसी ने कहा है कि जनसेवा के लिए उनके कदम कभी नहीं रुकेंगे और कभी थकेंगे नहीं.
गरीबों के हक का झंडा किया बुलंद
तेजस्वी ने कहा कि अपने पिता के जीवन की यात्रा पर जब भी नजर डालता हूं. ऐसा लगता है क्या अद्भुत और बिरला जज्बा लिए हैं. लालू जी, ऊंच-नीच के विरुद्ध लड़ाई लड़े. बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को खत्म किया. गरीब के हक का झंडा बुलंद किया और चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आई, कभी घुटने नहीं टेके, कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. विषम हालात अच्छे-अच्छों को तोड़ देते हैं. षड़यंत्र व समर्पण करने को मजबूर कर देते है. वर्षों का दुष्प्रचार इंसान का आत्मविश्वास छीन लेता है लेकिन ये भी अनुकरणीय है कि विषम हालात, अनगिनत षड़यंत्र और लगातार दुष्प्रचार भी लालू जी के हौसले को तोड़ नहीं पाए, उनके सिद्धांतों को झुका नहीं पाए, जनसेवा के लिए समर्पित उनके क़दमों को रोक नहीं पाए अपितु उनके हौसलों को मजबूत ही किया.
73000 गरीबों को खाना खिलाएंगे
तेजस्वी ने कहा कि वो लड़ रहे हैं आज भी, बिना थके , बिना झुके और मुझे गर्व है कि बिहार के लोगों के हक़ के लिए उनकी इस लड़ाई में मैं भी भागी बना हूं, इसलिए आज उनके जन्मदिन पर में यह प्रण लेता हूं कि बिहार के युवाओं और गरीबों को हर हालत में न्याय दिला कर रहूंगा. बस बहुत हो चुका जातिवाद, सम्प्रदायवाद, बहुत हो चुकी चुकी बीमारी के दौरान फैली अव्यवस्था से मौतें, बहुत देख ली गरीब ने रोटी की भूख, बहुत रह लिया हमारा युवा बेरोजगार, बहुत सह लिया हमारे भाइयों ने, उनके परिवारों ने पलायन का दर्द, कुशासन ने छिन ली बहुत जानें, सड़कों पर बहुत बेहाल हो चुका बिहारी सरकार ने 15 साल राज करते-करते बहुत ठीकरा फोड़ लिया. दूसरों पर अब और नहीं होने दूंगा. भुखमरी से, अपराध से, अव्यवस्था से , अन्याय से अब जान नहीं खोने दूंगा. आज पिता जी के 73वें जन्मदिन पर हम कम से कम 73000 गरीबों को खाना खिलाएंगे, उनके माथे से चिंता हटाएंगे और फिर पिता की प्रेरणा से ही बिहार को इस कठिन समय से निजात दिलाएंगे. लालू जी की प्रेरणा से जो कदम बिहार की सेवा के लिए चल पड़े हैं. वो कदम रुकेंगे नहीं, कभी थकेंगे नहीं.