Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
28-Oct-2022 01:13 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया के साथ-साथ बिहार और देशभर में अपनी पहचान बनाने वाले पनोरमा ग्रुप का पनोरमा स्टार सीज़न 5 का फिनाले आज यानी 28 अक्टूबर को होने वाला है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज होने वाले फिनाले में एक्टर चंकी पांडे के साथ सिंगर आनंद राज आंनद भी शामिल होंगे। जिनके हाथों से अलग-अलग विधाओं में शामिल होने वाले हजारों प्रतिभागियों में से विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा ई होम्स में घर खरीदने वाले 251 परिवारों को उनके सपनों के घर की चाबी बांटी जाएगी।
पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया कि ई होम्स पनोरमा परिसर में बीते महीने भर से सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग तथा मिस एंड मिसेज पनोरमा प्रतियोगिता जारी है। जिसका फिनाले आज होना है। इस प्रतियोगिता में हाज़रों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से हर विधा में जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों के बीच प्रथम पुरस्कार के तौर पर 1 लाख रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले को 50 हज़ार तथा तीसरे पर आने वाले को 25 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।
संजीव मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर ई होम्स में घर खरीदने वाले 251 परिवारो के बीच चाबी का वितरण किया जाएगा। हालांकि और भी परिवार हैं जिन्हें चाभी दिया जाना है लेकिन वो सभी दीपावली और छठ के कारण उपस्थित नहीं हो पाएंगे इसलिए फिलहाल इस मंच से चंकी पांडे और आनंद राज आनंद के हाथ से मौजूद रहने वाले 251 परिवार को चाभी बांटी जाएगी। संजीव मिश्रा ने सभी लोगों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में आकर प्रतिभागियों के उत्साह बढ़ाएं और देश के मशहूर कलाकार द्वारा पेश किए जाने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनें।