Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
27-Oct-2022 04:39 PM
PURNEA: बिहार की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप विगत वर्ष की भांति इस साल भी पनोरमा स्टार सीजन 5 का आयोजन कर रही है, जिसका फाइनल कल होगा। कार्यक्रम के मद्देनजर बाईपास स्थित ई होम्स पनोरमा परिसर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। कल की शाम ऐतिहासिक होने वाली है। इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेता चंकी पांडे एवं गायक और संगीतकार आनंद राज आनंद शामिल होंगे।
चंकी पांडे एवं गायक और संगीतकार आनंद राज आनंद के हाथों विभिन्न विधाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1.1 लाख, 51 हजार एवं 25 हजार की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा एवं ग्राहकों को उनके घर का चाभी भी दी जाएगी। बताते चलें कि पनोरमा ग्रुप विगत 9 अक्टूबर से ही विभिन्न प्रकार के स्पोर्ट्स प्रतियोगिता क्रिकेट, बेडमिंटन, वॉलीबाल एवं बास्केटबॉल का आयोजन कर रही थी।जिसके विजेता टीम को 25 अक्टूबर की शाम विजेता कप एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। कल मिश बिहार, नृत्य, गायन, चित्रकला एवं रंगकला के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाना है।
पनोरमा ग्रुप ने पनोरमा स्टार सीजन 5 के बैनर तले पूरे प्रदेश को बच्चों को प्रोत्साहित करने की एक शानदार पहल की है। ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा है कि एक उद्यमी होने के साथ हमारा एक समाजिक कर्तव्य भी बनता है जो हम समाज के बेहतरी में भी अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज के बच्चों के प्रतिभा को एक पहचान मिलेगी, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कर पाएंगे।