बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
07-Sep-2020 10:20 AM
BEGUSARAI : बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के साफापुर में एक विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया. मामले की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया. परिजनों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. वहीं मौके से ससुराल पक्ष के लोग फरार नजर आये.
मामले की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लाखो थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है. इधर पुलिस लोगों से पूछताछ में जुट गई है.
परिजनों ने मामले के बारे में बताया कि जबसे उनकी बेटी की शादी हुई थी तब से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और जब उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर डाली. पूरी वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया और खुद मौके से फरार हो गए.