LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
11-Jun-2023 09:42 AM
By HARERAM DAS
PATNA : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक शख्स पंजाब नेशनल बैंक का आईडी कार्ड बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। यह लोगों को ठगने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाता था। अब इसके काले कारनामों का खुलासा हुआ और लोगों ने इस फर्जी अधिकारी को अरेस्ट कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान मन्दिर के पास का बताया जा रहा है।
दरअसल, जिले में एक युवक खुद को पंजाब नेशनल बैंक का चीफ मैनेजर बताकर लोगों से लोन दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेकर फरार हो जाता था। इतना ही नहीं कभी - कभी यह खुद को सीनियर ऑफिसर बताकर जिले के अलग - अलग ब्रांच में जाकर जांच भी करने पहुंच जाता था। बैंक का सारा डाटा लेकर के उन लोगों के पास पहुंच जाता था जिनका ज्यादा लोन होता था और कम करने की बात का करके उन लोगों से मोटी रकम ठग लेता था। अब इस बात की भनक बेगूसराय पंजाब नेशनल के हेड ब्रांच मैनेजर को लगी तो इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि,किसी व्यक्ति ने ब्रांच मैनेजर को फोन करके कहा कि कोई आपके ब्रांच से अधिकारी आए थे आप किसी को भेजे हैं क्या... जो लोन सेटल करने के नाम पर इतने रूपए मांग रहा है। लेकिन बैंक मैनेजर ने इस बात को कबूल नहीं कि उन्होंने कहा ठीक है उस व्यक्ति को फोन करके लोन लेने के नाम पर बुलाइए। जब उसे बुलाया गया तो कल देर शाम उसे पकड़ कर पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने जब इससे कड़ाई से पूछा तो इसने बताया कि, वो कई लोगों के साथ ठगी करता था।
इधर, पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति के पास से अविनाश राज नाम से पंजाब नेशनल बैंक का एक आई कार्ड मिला है। इस कार्ड पर चीफ मैनेजर लिखा हुआ है। जोनल ऑफिस 35700 पटना बिहार आई कार्ड पर अंकित है। मोहर सिग्नेचर के साथ जनरल मैनेजर का नाम पीके शर्मा आई कार्ड पर दर्ज है। इस फर्जी अधिकारी के पास से कई जॉइनिंग लेटर, पंजाब नेशनल बैंक का स्टांप और लिफाफे सहित लगभग दर्जनभर पंजाब नेशनल बैंक का आई कार्ड मिला है।इतना ही नहीं कई जगहों के एयरोप्लेन का टिकट भी मिला है।
फिलहाल सभी बिंदुओं पर नगर थाना अध्यक्ष राम निवास के द्वारा जांच की जा रही है। अब यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या है। आगे की कानूनी कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। वहीं, मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताई की इसके बारे में फिलहाल कोई हमे जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात सामने आई है तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या है। जांच में अगर दोषी पाया जाता है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।