खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Jul-2023 10:34 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर एक बार फिर बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार पर सवाल उठाया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने राज्य में हर दिन हो रही कारोबारियों की हत्या को लेकर सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि चाचा-भतीजा की सरकार पूरी तरह से पंगु हो चुकी है और सरकार शासन में बने रहने का अधिकार खो चुकी है।
तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि अपराध की घटनाओं से पूरा बिहार कराह रहा है लेकिन मुख्यमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है। बेगूसराय में नाबालिक लड़की को सरेआम निर्वस्त्र किया गया। मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों की हत्या यह बता रहा है कि पूरा बिहार अराजकता की गोद में समा चुका है।पटना, भागलपुर, सीतामढ़ी में कारोबारी की सरेआम हत्या कर दी गई। पूरे राज्य में अपराधी हर दिन लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं और हत्याओं का दौर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि नीतीश और तेजस्वी की सरकार कहीं न कहीं पगु हो चुकी है और अब उसे शासन में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
बता दें कि बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। खासकर राज्य में कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में कारोबारी समेत तीन लोगों की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पटना के कदमकुआं में कारोबारी की हत्या कर दी गई। वहीं भागलपुल और सीतामढ़ी में भी बदमाशों ने कारोबारियों को अपनी गोली का शिकार बनाया है। ऐसे में एक बार फिर से बिहार की विधि व्यस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।