LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
10-Oct-2024 06:23 PM
By First Bihar
DESK: देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को मुंबई के एनसीपीए ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
राजनेताओं से लेकर अभिनेता, खिलाड़ियों से लेकर उद्योगपति और आम लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। जिसके बाद वर्ली स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जहां वे पंचतत्व में विलीन हो गये। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, सुप्रिया सुले, राज ठाकरे, रवि शास्त्री, मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला समेत राजनीति, खेल और बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि एक युग का अंत हो गया।