पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान
09-Aug-2021 07:21 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ अब पुलिस मुख्यालय ने भी कमर कस ली है. पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से रिपोर्ट मांगी है. जिलों के एसपी को कहा गया है कि वह सुरक्षा बलों की आवश्यकता का आकलन कर अपनी डिटेल रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपे. राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा 15 अगस्त के बाद किसी भी वक्त हो सकती है.
पंचायत चुनाव में हिंसा ना हो शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो सके इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती जरूरी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. अब पुलिस मुख्यालय जिलों से सुरक्षाबलों की रिपोर्ट मंगाकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि चरणबद्ध तरीके से पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कैसे की जा सकेगी. राज्य के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी है. इसके लिए भी पुलिस मुख्यालय फ्लाइट मोड में है. मुख्यालय ने पंचायत चुनाव को देखते हुए अभी से सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.
पुलिस मुख्यालय ने जिलों के एसपी को जो निर्देश दिया है. उसके मुताबिक के क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों की थाने में नियमित हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है. बिहार में सितंबर से नवंबर के बीच पंचायत चुनाव होने की संभावना है. ऐसे में अब तैयारियां अंतिम चरण में है. पिछले दिनों पंचायत चुनाव का शेड्यूल लीक हो गया था. राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायती राज विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के लीक होने के बाद यह बात सामने आ गई थी कि बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आगे तारीखें क्या हो सकती हैं. लेकिन इस प्रस्ताव के लीक होने के बाद यह भी तय माना जा रहा है कि शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि पंचायत चुनाव की अधिकारिक घोषणा कब होती है.