Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
18-Feb-2024 08:25 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में शादी योग्य लड़के का अपहरण कर जबरन शादी कराने यानी पकड़ौआ विवाह के एक मामले के खूनी अंत से बेगूसराय में सनसनी फैल गई है। बेगूसराय के साहेबपुर कमाल इलाके में दो साल पहले हुई एक जबरिया शादी के बाद जब लड़की पक्ष के लोगों को भनक लगी कि लड़के की दूसरी शादी की तैयारी चल रही है। उसके बाद पहली दुल्हन को लेकर जब लड़की के पिता और भाई उसकी ससुराल पहुंचे तो दरवाजे पर ही तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शनिवार देर शाम हुई इस वारदात से लड़की के घर में कोहराम मच गया है। इसके बाद अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। अब इस घटना की जांच F.S.L. की टीम द्वारा करायी जाएगी।
दरअसल, इस पुरे घटना को लेकर बेगूसराय पुलिस का कहना है कि- इस मामले की सुचना मिलते ही बेगूसराय एसपी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया, अंचल निरीक्षक बलिया एवं थानाध्यक्ष साहेबपुर कमाल, सशस्त्र बल के साथ विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद इस मामले की जांच की गई।
वहीं, पुलिस की जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पुछ-ताछ में पता चला कि तीनों मृतक अपने रिश्तेदार के यहां परिवारिक समझौते के तहत शादीशुदा लड़की को रखवाने के लिए पहुंचे थे, जिसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। घर पहुंचते ही विवाद बढ़ गया जिसके उपरांत तीनों को गोली मारकर हत्या कर दिया गया। मृतक की पहचान उमेश यादव, नीलू कुमारी, राजेश यादव के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल,भेजा गया है। इसके साथ ही घटनास्थल की जांच F.S.L टीम के द्वारा करायी जायेगी।
मालूम हो कि, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर गांव में शनिवार की देर शाम ससुराल वालों ने विवाहिता को ससुराल पहुंचाने गये पिता और भाई समेत विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव, उनके बेटे राजेश कुमार और 22 वर्षीय बेटी नीलू कुमारी के रूप में की गई है। ग्रामीणों और मृतक के गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले नीलू की शादी गोविंदपुर गांव के निवासी संजय यादव के पुत्र हिमांशु उर्फ मान सिंह से हुई थी। बताया गया कि शादी पकड़ौआ थी।
शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को ससुराल नहीं ले जा रहे थे। मृतका के ससुराल वाले उसे नहीं रखना चाहते थे। चर्चा है कि ससुराल वाले हिमांशु की शादी कहीं और करने की सोच रहे थे, जिसकी भनक विवाहिता के परिवार वालों को लग गई। शनिवार को नीलू के पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव उसे लेकर गोविंदपुर गांव में उसकी ससुराल पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता, उसके पिता और भाई को आता देख गुस्से में संजय यादव के पुत्र ने गोलीबारी शुरू कर दी। विवाहिता, उसके पिता और भाई को घर के बाहर ही गोलियों से छलनी कर दिया गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी पहुंचे हैं। जांच शुरू हो गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।