ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / पाकिस्तान में हिंदू लड़की की हत्या के विरोध में प्रोटेस्ट, पोस्टर-बैनर लेकर सड़क...

पाकिस्तान में हिंदू लड़की की हत्या के विरोध में प्रोटेस्ट, पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरे लोग

18-Sep-2019 08:26 AM

By 13

KARACHI: पाकिस्तान में एक बार फिर एक हिंदू लड़की का मर्डर कर दिया गया है. सिंध प्रांत के घोटकी में मेडिकल की छात्रा का शव उसके हॉस्टल के कमरे से मिला है. हत्या के विरोध में कराची में लोगों ने प्रोटस्ट किया है. सिंधी हिंदू लड़की नम्रता चंदानी की हत्या के विरोध कराची में लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रोटेस्ट किया है. नम्रता लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में बीडीएस अंतिम वर्ष की छात्रा थीं. नम्रता का शव उसके हॉस्टल के कमरे में पलंग पर मिला था. उसकी गर्दन से रस्सी बंधी थी. वहीं पुलिस इस हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश में लगी है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही ननकाना साहिब में एक सिख लड़की को अगवा कर जबरन शादी कराने और धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था. जिसके बाद इसपर बवाल मच गया था और इमरान खान को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं तब हो रही हैं जब वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत पर मानवाधिकारों के उल्लंघन और अल्पसंख्यकों के साथ खराब बर्ताव का आरोप लगा रहे हैं.