ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

पटना: 10 रुपये के कप के विवाद में बदमाशों ने चाय वाले को मारी गोली, हालत गंभीर

07-Feb-2022 05:13 PM

PATNA: पटना में चाय दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी है। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


बताया जाता है कि चाय दुकानदार दुकान पर था। उसकी पत्नी झाड़ू लगा रही थी। तभी वहां से गुजर रहे युवकों के पैर से चाय के कप में ठोकर लगी और 10 रुपए का कप टूट गया। दुकानदार की पत्नी ने जब इस पर आपत्ति जतायी तब सभी युवक महिला के साथ गाली-गलौज करने लगे। तभी बीच में आए उसके पति सुनील के साथ भी मारपीट की। बात इतनी बढ़ गयी कि युवकों ने चायवाले को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। 


घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मेदांता हॉस्पिटल के पास की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि चाय दुकानदार के साथ चाय के कप को लेकर पहले कुछ युवकों का विवाद हुआ था। जिसके बाद तीन युवक चाय की दुकान पर पहुंचे और गोलियां चलाने लगे। गोली चाय दुकान को जा लगी जिसके बाद वे वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में चाय दुकानदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस गोलीबारी करने वाले युवकों की पहचान करने और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।