ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / 'पैसा दो नहीं तो फिर ...' तेजस्वी के विधायक को मिली जान से...

'पैसा दो नहीं तो फिर ...' तेजस्वी के विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, जिला परिषद मेंबर पर लगा आरोप

31-Jul-2023 08:33 AM

By First Bihar

GOPLGANJ : बिहार में सुशासन की सरकार है। यहां अपराधियों से समझौता नहीं किया जाता है, बल्कि उनको सलाखों के पीछे डाला जाता है। यह बातें आप  अक्सर महागठबंधन सरकार के नेता को बोलते हुए सुने होंगे। लेकिन, अब अपराधियों ने इसी सरकार के एक विधायक को जान से मारने की धमकी दे डाली है।अपराधियों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या कर देने की बात कही है। जिसके बाद विधायक की परेशानी बढ़ी हुई नजर आ रही है।


दरअसल, गोपाजगंज जिले के बैकुंठपुर के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को जान मारने की धमकी दी गई है। मामले में विधायक ने महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। विधायक ने दर्ज प्राथमिकी में पुलिस को बताया है कि उनके मोबाइल पर 27 जुलाई को फोन किया गया था। फोन रिसीव नहीं करने पर मैसेज के माध्यम से जान मारने की धमकी दी गई है। 



पुलिस ने बताया कि, राजद विधायक को जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है वह मोबाइल नंबर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के ही बुधसी गांव के निवासी व जिला परिषद सदस्य ज्योति भूषण कुंवर उर्फ प्रिंस नेता का बताया गया है। प्रेम शंकर ने बताया है कि प्रिंस नेता ने पहले भी उनसे कई बार रंगदारी की मांग कर चुका है। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है। 


इधर, इस मामले में विधायक ने बताया है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते देर रात तक क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि धमकी देने वाला शख्स उनकी हत्या भी करा सकता है। महम्मदपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि बैकुंठपुर के विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को मैसेज के माध्यम से धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धमकी देने के मामले की जांच की जा रही है। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बांसघाट मसूरियां निवासी विधायक ने कहा है कि जिला पंचायत सदस्य द्वारा पहले भी रंगदारी की मांग की जा चुकी है, लेकिन जनप्रतिनिधि होने के कारण इस बात को नजरअंदाज करते आ रहा था। अब इनके द्वारा मैसेज से रंगदारी और जान मारने की धमकी दी जा रही है।