सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
18-Dec-2023 01:05 PM
By First Bihar
SIWAN : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे अपने प्रेमी का प्रेमिका के लिए किया गया कोई भी काम गलत लगता है। आलम यह होता है इश्क में पड़े दो शख्स एक दूसरे को पाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन, कभी - कभी यह समर्पण काफी गलत भी हो जाता है और फिर बात मौत तक चली जाती है। अब एक ऐसा ही मामला सिवान से निकल कर सामने आया है। जहां एक प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में प्रेमी युगल ने अपनी जान दे दी है। सोमवार की सुबह युवक और युवती का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर अपनी जान दे की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। मृत प्रेमी युगल नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के बताये जाते हैं। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वे नौतन गंभीरपुर के रहने वाले हैं। परिजनों को सूचना दी गई है, उनके आने पर आगे की कार्रवाई होगी।