Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
07-Mar-2024 06:09 PM
By First Bihar
DESK: सोने और चांदी की कीमतों में में आज बढ़त देखने को मिली। 7 मार्च गुरुवार को पहली बार सोने का भाव 65 हजार रूपये के पार हो गया। आज के डेट में 10 ग्राम सोने की कीमत 65 हजार 49 रूपये है। सोना आज 556 रूपया महंगा हुआ तो वही चांदी 411 रूपया महंगा हो गया।
आज चांदी की कीमत 72 हजार 121 रुपये किलो पहुंच गया। सोने और चांदी की कीमत अचानक बढ़ने का कारण क्या हैं? तो आइए इसके बारे में बताते हैं। बता दें कि शादी का सीजन है जिसे लेकर सोने चांदी की डिमांड बढ़ गयी है लोगों शादी को लेकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
अमूमन हर ज्वेलरी शॉप में कस्टमर की भीड़ देखी जा रही है। वही दाम बढ़ने का दूसरा कारण डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी है। वही तीसरा कारण 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका को लेकर भी दाम बढ़ा है। चौथा कारण है कि अब दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं।
उम्मीद जतायी जा रही है कि साल के आखिरी तक सोना 67 हजार तक जा सकता है। बता दें कि इससे पहले 2023 की शुरुआत में सोने का दाम 54 हजार 867 था जो 31 दिसंबर 2023 को बढ़कर 63 हजार 246 हो गया था। साल 2023 में सोने की कीमत 8 हजार 379 रुपया महंगा हो गया था। इसकी कीमत में 16 प्रतिशत की तेजी आई थी। वही अनुमान अब 2024 में लगाया जा रहा है।