ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान

2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर निकलता था क्या? भीम संसद में नीतीश को याद आई लालू-राबड़ी राज की दुर्दशा

26-Nov-2023 03:50 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अक्सर पुराने दिनों की याद आ जाती है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ऐसे कई मौके आए जब नीतीश लालू-राबड़ी राज को कोसते नजर आए। कई बार तो मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सामने ही उनके माता-पिता यानी लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार की दुर्दशा को लेकर खुलकर बोला। पटना में आयोजित जेडीयू के भीम संसद में सीएम नीतीश ने एक बार फिर लालू-राबड़ी राज को याद किया है।


दरअसल, दलित वोटर्स को साधने के उद्देश्य से जेडीयू द्वारा रविवार को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में भीम संसद का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक तरफ जहां विरोधियों पर जोरदार हमला बोला तो वहीं दूसरी तरफ सरकार में सहयोगी आरजेडी पर भी इशारों में निशाना साधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने 2005 के पहले के लालू-राबड़ी शासनकाल को जमकर कोसा। भीम संसद में पहुंची भीड़ से उत्साहित मुख्यमंत्री ने लालू-राबड़ी शासनकाल को याद किया।


सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 में जब बिहार में मेरी सरकार बनी, उसके पहले शाम में कोई घर से बाहर निकलता था क्या? हम जब आए तो सबकुछ ठीक किया। अब क्या हालात हैं.. देर शाम तक औररात में भी लोग बेफिक्र होकर घुमते रहते हैं, उन्हें कोई डर भय नहीं होता है।  कितना अच्छा माहौल बन गया है। अब रात में महिलाएं और लड़कियां भी बिना किसी डर के घर से बाहर निकलती हैं। इसी का नतीजा है कि भीम संसद में कितनी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी हुई है।