ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Union Budget : आज पेश होगा देश का आम बजट, जानिए किन वर्गों को मिल सकती है राहत

पागल बंदर ने मचाया उत्पात, अबतक 30 लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पागल बंदर ने मचाया उत्पात, अबतक 30 लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

23-Mar-2021 12:54 PM

BHAGALPUR: मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता गांव में आज अहले सुबह से ही एक पागल बंदर ने जमकर उत्पात मचाया। घरों  में घुसकर बंदर ने अबतक 30 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में ज्यादात्तर बुजुर्ग, लड़कियां और बच्चे शामिल है। बंदर के आतंक को देखते हुए ग्रामीण बंदर को भगाने में जुटे हैं। लाठी डंडे और भाला लेकर गांव वालों ने बाइपास किशनपुर गांव के बाहर बंदर को खदेड़कर भगाया। लेकिन जैसे ही बंदर को भगाकर ग्रामीण अपने घर पहुंचे बंदर फिर से वापस आ गया और इस दौरान फिर से उसने कई लोगों को दांत से काटकर घायल कर दिया। बंदर के उत्पात को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग, सीओ और स्थानीय थाने को इस घटना की जानकारी दी। बंदर के आतंक से गांव के लोग काफी दहशत में हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं।