ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल

Home / news / Bihar News: पैक्स अध्यक्ष के भाई को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में...

Bihar News: पैक्स अध्यक्ष के भाई को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में हडकंप का माहौल

24-Nov-2024 10:06 AM

By First Bihar

BIHAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां जिले के पकरीबरावां प्रखंड के कवला गांव में एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


वहीं, इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान गोपाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोपाल अपने दोस्त के साथ गांव में घूम रहा था, तभी अचानक उस पर फायरिंग कर दी गई। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोली की घटना के बाद इलाका में सनसनी फैल गई है। 


जबकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के द्वारा मामले की जांच जारी है।  पुलिस टीम द्वारा आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना में घायल युवक का चचेरा भाई वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष है। अब पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। ऐसा अनुमान है कि पैक्स चुनाव को लेकर भी इस घटना को अंजाम दिया जा सकता है।