Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
24-Oct-2024 02:30 PM
By First Bihar
DESK : पानी की टंकी फटने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना उसी समय घटी जब मजदूर नहा रहे थे। यह पानी की टंकी तीन दिन पहले ही बनी थी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसआरपीएफ और फायर ब्रिगेड के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया था। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जो मजदूर घायल हुए हैं, उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। ये मजदूर कहां से आये? लेबर कैम्प किसने बनवाया? लेबर ठेकेदार कौन है? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह जानकारी डीसीपी स्वप्ना गोरे ने दी है। मृतकों और गंभीर रूप से घायल मजदूरों के नाम अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया टंकी की दीवार काफी कमजोर थी जो पानी के दबाव को सहन नहीं कर पाई फलस्वरूप दीवार भरभरा कर गिर गई। बिल्डर ने टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही इस घटना का सच सामने आएगा।
बता दे कि भोसरी के सद्गुरुनगर स्थित लेबर कैम्प में एक हजार से अधिक मजदूर रहते हैं। मजदूरों को सुबह जल्दी उठकर काम पर जाना होता है. आज सुबह करीब छह बजे कुछ मजदूर टंकी से पानी लेकर नहा रहे थे। तभी टंकी फट गई और मजदूर उसके नीचे फंस गये। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने जानकारी दी है कि इनमें से दो की हालत गंभीर है।