ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर : पांच विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हुई वोटिंग, सुबह से ही लाइन में खड़े दिखे वोटर

07-Nov-2020 09:54 AM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, सरायरंजन और मोरवा में अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत हो गई है. इन सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो यहां कुल 2126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां से 87 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला यहां के करीब साढ़े चौदह लाख मतदाता करने जा रहे हैं.


कोविड के दौर में तमाम सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई है. सुबह 7 बजे से पहले ही काफी संख्या में मतदाता अपनी लाइन में लगकर वोटिंग का इंतजार कर रहे थे. इन 5 विधानसभा की बात करें तो सरायरंजन और कल्याणपुर की सीट पर सबकी नजर है. सरायरंजन से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी चुनाव मैदान में हैं, उनको टक्कर दे रहे हैं आरजेडी प्रत्याशी अरविंद सहनी जबकि कल्याणपुर से योजना और उद्योग मंत्री महेश्वर हजारी और भाकपा माले प्रत्याशी रंजीत राम और एलजेपी के सुंदेश्वर राम के बीच ही मुकाबला देखने को मिल रहा है.


वहीं समस्तीपुर विधानसभा से आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन, जेडीयू के पूर्व सांसद अश्मेघ देवी और एलजेपी के महेंद्र प्रधान के बीच ही मुकाबला दिख रहा है. सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे मतदाताओं का मानना है- पहले मतदान फिर जलपान. इसी सोच के साथ वे एक अच्छी सरकार और प्रत्याशी को चुनने के लिए अपना मतदान करने पहुंचे है.