ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार का हिसाब हैदराबाद में होगा, ओवैसी को टक्कर देंगे BJP के दिग्गज

बिहार का हिसाब हैदराबाद में होगा, ओवैसी को टक्कर देंगे BJP के दिग्गज

27-Nov-2020 08:47 AM

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव में 5 सीटें जीतकर एनडीए और महागठबंधन को कड़ी चुनौती देने वाले ओवैसी से हिसाब बराबर करने के लिए बीजेपी अब हैदराबाद का रुख करने वाली है। बीजेपी ने ओवैसी से हिसाब चुकता करने के लिए हैदराबाद के लोकल चुनाव में उतरने का फैसला किया है। ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम के प्रभाव वाले हैदराबाद के मुंसिपल चुनाव में अब बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी। 



ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव में इस बार बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। 1 दिसंबर से होने जा रहे चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है। इस चुनाव में उसका सीधा मुकाबला ओवैसी की पार्टी से है. लेकिन बड़ी बात यह है कि बीजेपी की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैदराबाद में अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। इसकी शुरुआत खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज करने जा रहे हैं। नड्डा आज मलकाजगीरी संसदीय क्षेत्र में मुंसिपल डिवीजन के अंदर रोड शो करेंगे। रविवार को योगी आदित्यनाथ राजेंद्र नगर और छेवल्ला संसदीय सीट में आने वाले मुंसिपल डिवीजन के अंदर रैली को संबोधित करेंगे। सबसे बड़ी रैली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अमित शाह रविवार को सिकंदराबाद में रैली को संबोधित करेंगे। 


इतना ही नहीं बिहार में चुनाव प्रभारी की भूमिका अदा करने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को हैदराबाद में चुनाव के लिए रणनीति पर काम किया। देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी की तरफ से मुंसिपल चुनाव के लिए घोषणा पत्र भी जारी किया। इस घोषणापत्र में हैदराबाद मुंसिपल कॉरपोरेशन के अंदर आने वाले वोटरों को कई सहूलियत देने की घोषणा की गई है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और स्मृति ईरानी से भी हैदराबाद में चुनाव प्रचार कराया है। बिहार में ओवैसी एक तरफ जहां अपनी ताकत पर बढ़ाते नजर आए हैं वहीं दूसरी तरफ ओवैसी के किले में बीजेपी ने सेंधमारी करने की रणनीति के साथ काम करना शुरू कर दिया है। अब देखना होगा कि हैदराबाद के लोकल चुनाव के नतीजे आते हैं।