ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / सीवान: ओसामा से मिले तेजप्रताप, डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश, बंद कमरे...

सीवान: ओसामा से मिले तेजप्रताप, डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश, बंद कमरे में हुई घंटों बात

15-Jun-2021 05:09 PM

SIWAN: आरजेडी नेता और हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव आज सीवान पहुंचे। सीवान पहुंचने के बाद तेजप्रताप ने सबसे पहले सदर अस्पताल का निरीक्षण किया उसके बाद पूर्व सांसद मरहूम शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। ओसामा से तेजप्रताप की यह दूसरी मुलाकात है। बंद कमरे में घंटों दोनों के बीच बातचीत हुई।


 इस दौरान साथ सीवान सदर विधायक पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, विधायक हरिशंकर यादव, बच्चा पांडेय व जिलाध्यक्ष परमात्मा राम भी मौजूद थे।ओसामा से मिलने के बाद तेजप्रताप मीडिया से पीछा छुड़ाते हुए पिछले दरवाजे से निकल गए। जब मीडिया ने बात करने की कोशिश की तब वे कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।


गौरतलब है कि सारण के अमनौर, सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल, सारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर और सीवान सदर अस्पताल का निरीक्षण के लिए आज तेजप्रताप पटना से निकले थे। मशरख में महराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मुलाकात के बाद तेजप्रताप सीवान पहुंचे थे। 


सीवान सदर अस्पताल का निरीक्षण के बाद तेजप्रताप ने ओसामा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ऐसा माना जा रहा है कि तेजप्रताप का सीवान सदर अस्पताल का निरीक्षण करना मात्र एक बहाना था बल्कि सीवान पहुंचने का मुख्य मक़सद शहाबुद्दीन के परिजनों से मुलाकात कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश करना था।