नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
07-Oct-2022 02:16 PM
MUZAFFARPUR: मोबाइल पर ONLINE लूडो खेलने के दौरान मुजफ्फरपुर की एक लड़की को प्रतापगढ़ के एक लड़के से प्यार हो गया। फिर क्या था घंटों दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी। बातचीत के दौरान प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। जिसके बाद दुर्गा पूजा के दौरान लड़की घर से भागकर अपने प्रेमी से मिलने बेल्हा देवी मंदिर पहुंच गयी।
शादी की रश्म अदा की जा रही थी तभी कुछ लोग पहुंच गये और हंगामा करने लगे। हंगामें की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली तब पता चला कि युवक और युवती दोनों अलग-अलग धर्म से हैं। जिसके कारण लोग दोनों की शादी के खिलाफ है।
युवती की मां को फोन कर पुलिस ने मामले की जानकारी दी तब युवती की मां ने कहा कि उसे कोई एतराज नहीं है क्यों कि उनकी बेटी बालिग है और वह भी उस लड़के से प्यार करती है। बेटी की खुशी में ही मेरी खुशी है। इतना कह लड़की की मां ने शादी की इजाजत दे दी। जिसके बाद पुलिस के सामने ही दोनों की मंदिर में शादी करा दी गयी। शादी के बाद वहां मौजूद लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया।