ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला Bihar News: सत्संग में गई मां, बेटी को खेत में ले जाकर किया गैंगरेप; अपराधियों ने धमकी देने के लिए बनाया वीडियो

Home / news / ऑनलाइन गेम में बिहारी लड़की का यूपी के लड़के पर आया दिल, फिर...

ऑनलाइन गेम में बिहारी लड़की का यूपी के लड़के पर आया दिल, फिर सारे बंधन तोड़ दोनों ने किया ये काम...

05-Oct-2022 09:27 AM

DESK: प्रेम प्रसंग के आपने कई मामले सुने होंगे। लेकिन आज जिस प्रेम कहानी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो अन्य कहानियों से बिल्कुल अलग है। इस कहानी में ऑनलाइन लुडो खेलने के दौरान बिहार की एक लड़की और उत्तर प्रदेश के लड़के का एक दूसरे पर दिल आ गया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कब ये बातचीत प्यार में बदल गया ये दोनों को बहु समझ नहीं आया। प्यार का भूत सवार होने के बाद लड़की किसी की परवाह किए बिना अपने प्रेमी से मिलने यूपी के प्रतापगढ़ पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने बेल्हा देवी मंदिर में शादी की तैयारी भी शुरू कर दी। लेकिन जब लोगों को इस शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान प्रेमी की पिटाई भी हो गई।




हंगामे का कारण यह था कि लड़का और लड़की अलग-अलग धर्म के हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझाया-बुझाया। जब लड़की की मां को फोन कर शादी की जानकारी दी गई तो उन्होंने भी अपनी सहमती दे दी।




लड़की की मां से बात होते ही पुलिस की मौजूदगी में जोड़े की शादी करा दी गई। लड़की ने बताया कि उसके लिए धर्म से बड़ा प्रेम है। बता दें, लड़का प्रयागराज शहर के गोपालापुर का रहने वाला है, जबकि लड़की बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है।