ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या

Crime News: कटिहार जिले में एक महिला की मौत को पहले गीदड़ के हमले से जोड़कर देखा गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ और ही निकला। जांच के दौरान सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे छिपाने के लिए झूठी कहानी बनाई गई थी।

बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला की मौत को गीदड़ के हमले का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। तीन दिन तक फैली अफवाहों के बाद खुलासा हुआ कि महिला की मौत किसी जंगली जानवर से नहीं, बल्कि उसके अपने पति के हाथों हुई थी।


मामला आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर दियारा इलाके का है। यहां रमणी देवी नाम की महिला को गंभीर हालत में मक्के के खेत से लहूलुहान अवस्था में बरामद किया गया था। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


शुरुआत में परिजनों ने पुलिस को बताया कि रमणी देवी पर गीदड़ ने हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। यही नहीं, जल्दबाजी में परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया और पुलिस को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही।


लेकिन इसी बीच एक ऐसी बात सामने आई, जिसने पुलिस के शक को गहरा कर दिया। घटना के दिन से ही मृतका का पति धनेश्वर सिंह लापता था, जबकि परिजनों ने इस बात का जिक्र पुलिस को दिए गए आवेदन में नहीं किया था। परिजनों के बयानों में भी विरोधाभास नजर आने लगा, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुप्त रूप से जांच शुरू कर दी।


जांच के दौरान पुलिस को मक्के के खेत से खून से सना एक चाकू बरामद हुआ, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों लालू कुमार सिंह और कार्तिक कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही आलमपुर दियारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी शुरू की गई।


आखिरकार पुलिस ने फरार चल रहे पति धनेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि आपसी विवाद के कारण उसने अपनी पत्नी रमणी देवी पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मक्के के खेत में छिपा हुआ था।


बरसोई एसडीपीओ अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिस घटना को अब तक लोग जंगली जानवर का हमला मान रहे थे, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश और पारिवारिक विवाद का नतीजा निकला।