ब्रेकिंग
CNG पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल कंगना ने रामदेव पर किया पलटवार, कहा..बाबाजी ‘मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो’बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: 336 किमी बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 11 हजार निजी नलकूप और AI को मिलेगा बढ़ावाBihar cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम“नशा नहीं करते तो जांच से क्या डर?” मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी खुली चुनौती, तेजस्वी पर उठाए सवालCNG पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल कंगना ने रामदेव पर किया पलटवार, कहा..बाबाजी ‘मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो’बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: 336 किमी बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 11 हजार निजी नलकूप और AI को मिलेगा बढ़ावाBihar cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम“नशा नहीं करते तो जांच से क्या डर?” मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी खुली चुनौती, तेजस्वी पर उठाए सवाल

Bihar News: सत्संग में गई मां, बेटी को खेत में ले जाकर किया गैंगरेप; अपराधियों ने धमकी देने के लिए बनाया वीडियो

Bihar News: पूर्णिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चार युवकों पर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की मां ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते

Bihar News: सत्संग में गई मां, बेटी को खेत में ले जाकर किया गैंगरेप; अपराधियों ने धमकी देने के लिए बनाया वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि चार युवकों ने सुनसान का फायदा उठाकर पहले लड़की को दबोचा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे जबरन मक्के के खेत में ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।


घटना 25 मार्च की बताई जा रही है। गांव में उन दिनों संतमत सत्संग का आयोजन चल रहा था, जिसमें पीड़िता की मां अपने परिवार के साथ शामिल होने गई थी। घर में अकेली मौजूद नाबालिग लड़की जब शौच के लिए बाहर निकली, उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसे पकड़ लिया।


आरोप है कि लड़की को चीखने-चिल्लाने का मौका तक नहीं दिया गया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे खींचते हुए मक्के के खेत में ले जाया गया, जहां चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने न सिर्फ वारदात को अंजाम दिया, बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, ताकि बाद में उसे डराकर चुप कराया जा सके।


घटना के बाद आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। डरी-सहमी लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।


परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में गांव स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की गई और पंचायत बैठाकर समझौता कराने का प्रयास हुआ। इसी कारण थाना में शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। लेकिन आखिरकार पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाई और शुक्रवार को सिकटी थाना पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अररिया भेजा गया है और उसका बयान भी न्यायालय में दर्ज कराया जा रहा है।