ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

Bihar News: ड्यूटी पर तैनात पिता की गैरमौजूदगी में SSB जवान ने साथी की नाबालिग बेटी से किया दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सशस्त्र सीमा बल (SSB) में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर अपने ही साथी जवान की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को...

Bihar News: ड्यूटी पर तैनात पिता की गैरमौजूदगी में SSB जवान ने साथी की नाबालिग बेटी से किया दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ इलाके बल्कि सुरक्षा बलों की साख पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 19वीं बटालियन में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर अपने ही साथी जवान की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे बटालियन परिसर में हड़कंप मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम की है। आरोपी हेड कांस्टेबल उसी बटालियन में तैनात है, जहां पीड़िता के पिता भी अपनी सेवा दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब पीड़िता के पिता ड्यूटी पर थे, उसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और घर में घुसकर नाबालिग के साथ यह घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।


घटना के बाद जब मामला सामने आया, तो परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और बिना देरी किए आरोपी को दबोच लिया गया।


मामले को लेकर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जहां से उसे सीधे किशनगंज जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसका बयान भी दर्ज किया जा रहा है, ताकि कोर्ट में मजबूत साक्ष्य पेश किए जा सकें।


सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि घटना के वक्त आरोपी की गतिविधियां क्या थीं और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका भी रही है। बटालियन स्तर पर भी इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और आंतरिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।