ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध

Bihar Crime News: मोतिहारी के चकिया क्षेत्र में पुलिस ने मदरसे में छापेमारी कर पिस्टल बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है, मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा स्थित एक मदरसे में छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक पिस्टल बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेते हुए मदरसा को सील कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस को संकेत मिले थे कि मदरसे में किसी बड़ी आपराधिक घटना की साजिश रची जा रही है। इसके बाद स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को घेर लिया और सघन तलाशी अभियान चलाया।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वस्तुओं और हथियारों को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह वही मदरसा है, जहां से पहले पीएफआई से जुड़े सदस्य उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब को चकिया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इस पुराने कनेक्शन को देखते हुए पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मदसा को सील कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता