ब्रेकिंग
CNG पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल कंगना ने रामदेव पर किया पलटवार, कहा..बाबाजी ‘मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो’बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: 336 किमी बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 11 हजार निजी नलकूप और AI को मिलेगा बढ़ावाBihar cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम“नशा नहीं करते तो जांच से क्या डर?” मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी खुली चुनौती, तेजस्वी पर उठाए सवालCNG पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल कंगना ने रामदेव पर किया पलटवार, कहा..बाबाजी ‘मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो’बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: 336 किमी बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 11 हजार निजी नलकूप और AI को मिलेगा बढ़ावाBihar cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम“नशा नहीं करते तो जांच से क्या डर?” मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी खुली चुनौती, तेजस्वी पर उठाए सवाल

बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह

Bihar News: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के अमेया गांव से दुखद खबर आई है। 23 वर्षीय विवाहिता मुन्नी कुमारी का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। वह सात महीने की गर्भवती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है

बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के अमेया गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।


मृतका की पहचान मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है, जो अमेया गांव निवासी रोहित तिवारी की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था, जो अंतरजातीय था। शादी के बाद से मुन्नी कुमारी अपने ससुराल में ही रह रही थी। खास बात यह है कि वह सात माह की गर्भवती थी, जिससे यह घटना और भी ज्यादा संवेदनशील बन गई है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार सुबह जब घर के अंदर हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो मुन्नी कुमारी का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।


घटना के समय उसका पति रोहित तिवारी घर पर मौजूद नहीं था। वह जम्मू में एक निजी कंपनी में काम करता है और वहीं से परिवार का भरण-पोषण करता है। ऐसे में घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।


सूचना मिलते ही कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।


फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके। हालांकि अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।