NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
02-Dec-2019 11:17 AM
PATNA: बिहार के सभी अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गयी है. राजस्व भूमि सुधार विभाग की ओर से ऑनलाइन दाखिल-खारिज और लगान जमा करने वाली वेबसाइट में सुधार कर दिया गया है. बीते कई दिनों की गड़बड़ी और ऑनलाइन सेवा ठप होने के बाद आंशिक रूप से सुधार कर साइट को दोबारा चालू किया गया है.
राज्य में अब तक 22.43 लाख मामले दाखिल- खारिज के आये हैं. इनमें अब तक मात्र 12.75 लाख आवेदनों का निबटारा हो पाया है. यानी अब भी 9.68 लाख दाखिल- खारिज के आवेदन लंबित हैं. जिसे निपटाने के विभाग ने आदेश दिया है. दाखिल-खारिज के अलावा ऑनलाइन लगान जमा करने की गति भी काफी धीमी थी. साइट की गड़बड़ी के कारण लोग लगान जमा नहीं कर पा रहे थे. जिसके बाद विभाग की ओर से सभी अंचलों को ऑनलाइन लगान जमा करने की रफ्तार में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं.
वहीं ऑनलाइन सिस्टम में गड़बड़ी पर राज्य सरकार सख्त है. सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विभागीय वेबसाइट की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को सौंपी है. विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने खुद इसकी कमान संभाल ली है. उन्होंने सभी जिला समाहर्ताओं को विभागीय वेबसाइट की मॉनिटरिंग करके परेशानी को विभाग को बताने का निर्देश जारी किया है.